ramcharitmanas
✕

आईटी, टेक और बैंकिंग सेक्टर से बाजार को मिली मजबूती, सेंसेक्स में 551 अंकों का उछाल

Updated: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (16:45 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ आईटी, टेक और बैंकिंग क्षेत्रों की कंपनियों में हुई जोरदार लिवाल से आज घरेलू शेयर बाजार दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 550.92 अंकों की तेजी में 34,442.05 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 188.20 अंक की बढ़त में 10,386.60 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 17 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
विदेशी बाजारों में भी रौनक रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.74 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.35 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.60 प्रतिशत और जापान का निक्की 2.16 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.12 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 1.33 फीसदी की तेजी में रहा।
 
सेंसेक्स 71.96 अंक चढ़कर 33,963.09 अंक पर खुला, लेकिन डॉलर की तुलना में रुपए में जारी गिरावट से यह तुरंत लाल निशान में चला गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 33,587.24 अंक के दिवस के निचले स्तर तक भी उतरा, लेकिन आईटी और टेक कंपनियों में मजबूती ने बाजार को संभाला और दोपहर बाद यह हरे निशान में लौट आया।
 
बैंकिंग शेयरों में भी कम भाव पर हुई लिवाली ने बाजार को मजबूती प्रदान की। कारोबार की समाप्ति से पहले 34,463.38 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 550.92 अंक ऊपर 34,442.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेजी और शेष नौ में गिरावट रही।
 
बीएसई में कुल 2,698 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,613 के शेयर हरे और शेष 941 के लाल निशान में रहे जबकि 144 के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने पूंजी लगाई। बीएसई का मिडकैप 1.56 प्रतिशत चढ़कर 14,612.59 अंक पर और स्मॉलकैप 1.38 प्रतिशत की बढ़त में 14,201.37 अंक पर रहा।
 
निफ्टी 11.15 अंक की तेजी के साथ 10,209.55 अंक पर खुला। सेंसेक्स की तरह इसमें भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। इसका दिवस का निचला स्तर 10,105.10 अंक और उच्चतम स्तर 10,396 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 188.20 अंक ऊपर 10,386.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 14 के लाल निशान में रहे। (वार्ता)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख