biodatamaker

मुहूर्त कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 194 अंक गिरा

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (22:23 IST)
मुंबई। नव संवत 2074 के पहले सत्र में प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट रही। संवत की शुरुआत के मौके पर आयोजित विशेष मुहूर्त कारोबार में निवेशकों की मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 194.39 अंक गिरकर 32,389.96 अंक पर तथा निफ्टी 64.30 अंक फिसलकर 10,146.55 अंक पर बंद हुआ।
 
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मजबूत होकर 32,656.75 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान निवेशकों के नया खाता खोलने के लिए की गई सांकेतिक खरीद के कारण यह 32,663.06 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।
 
हालांकि यूरोपीय बाजारों के गिरकर खुलने और मुनाफावसूली के लिए हुई बिकवाली के कारण यह 32,319.37 अंक के निचले स्तर तक आ गया। कारोबार की समाप्ति पर अंतत: सेंसेक्स 194.39 अंक यानी 0.60 प्रतिशत गिरकर 32,389.96 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो कारोबारी सत्र में यह 49.29 अंक लुढ़क गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी इसी तरह 10,211.95 अंक के उच्चतम स्तर और 10,123.35 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंतत: 64.30 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 10,146.55 अंक पर बंद हुआ।
 
पिछले संवत 2073 में सेंसेक्स कुल 4,642.84 अंक यानी 16.61 प्रतिशत मजबूत हुआ था। निफ्टी 1,572.85 अंक यानी 18.20 प्रतिशत की बढ़त लेने में कामयाब रहा था।
 
ब्रोकरों ने कहा कि निवेशकों ने फायदे में खाता खोलने को लेकर मुनाफावसूली की जिससे शेयर बाजार लुढ़क गये। इसके अलावा यूरोपीय बाजारों के स्पेन के राजनीतिक संकट गहराने से कमजोर शुरुआत करने से भी इनके ऊपर दबाव रहा।
 
मुहूर्त कारोबार में बीएसई में बैंकिंग, धातु, पीएसयू, ढांचागत संरचना, पावर, तेल एवं गैस, ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, हेल्थकेयर, रियल्टी, एफएमसीजी और आईटी समूहों में गिरावट रही। दोनों प्रमुख शेयर बाजार दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शुक्रवार को बंद रहेंगे।
 
वैश्विक स्तर पर फ्रैंकफर्ट का डीएएक्स 0.63 प्रतिशत, पेरिस का सीएसी 40 0.54 प्रतिशत और लंदन का एफटीएसई 0.35 प्रतिशत गिरावट में खुला। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग 1.92 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ। हालांकि जापान का निक्की 0.40 प्रतिशत की बढ़त में रहा। (भाषा) 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत, कहा, मुझे फालतू के जुमले मत दो

नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]

अगला लेख