Hanuman Chalisa

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 166 अंक और मजबूत

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (17:13 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला कायम रहा। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बैंक, धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 166 अंक और मजबूत हुआ।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 300 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 165.94 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,950.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,066.31 अंक के उच्च स्तर तक भी गया।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.90 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,965.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 12,000.35 अंक का उच्च स्तर भी छुआ। यह 11,904.35 अंक के निचले स्तर तक भी आया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, यस बैंक, इंडसइंड बैंक और वेदांता के शेयर 2.71 प्रतिशत तक चढ़ गए, वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, कोल इंडिया और हिन्दुस्तान यूनिलीवर में 3 प्रतिशत तक की गिरावट आई। 
 
एशियाई बाजारों में शंघाई कम्पोजिट 2.58 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.76 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.33 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.59 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में चल रहे थे।
 
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 69.44 प्रति डॉलर पर था।  ब्रेंट कच्चा तेल वायदा मामूली टूटकर 62.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख