biodatamaker

Share Market : सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर से फिसला, बिकवाली के दबाव में 427 अंक टूटा

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (18:37 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भारी बिकवाली का सिलसिला चला, जिससे बीएसई सेंसेक्स 426 अंक से अधिक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसल गया। हाल की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे धातु, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। वहीं निफ्टी भी 108.75 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,324.45 अंक पर बंद हुआ।
 
कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका में नीतिगत दर में कटौती को लेकर अनिश्चितता से भी घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 426.87 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,924.77 अंक पर बंद हुआ।
 
शुरुआती कारोबार में यह 129.72 अंक की बढ़त के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 80,481.36 अंक पर पहुंच गया था। वहीं बाद में यह 915.88 अंक का गोता लगाकर 79,435.76 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 108.75 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,324.45 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा छह प्रतिशत नीचे आ गया। कंपनी ने मांग को गति देने के लिए एसयूवी एक्सयूवी700 मॉडल के कुछ संस्करणों के दाम घटाए हैं। इसके अलावा टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।
 
वहीं लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड, अडाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। यूरोप के बाजारों में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिलाजुला रुख रहा।
 
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत चढ़कर 84.86 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 314.46 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 391.26 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 80,351.64 अंक पर और एनएसई निफ्टी 112.65 अंक की बढ़त के साथ 24,433.20 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख