dharma sangrah
✕

Share Market : सेंसेक्स 90 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2024 (17:27 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई के शेयरों में लिवाली से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 89.64 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,101.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 21.65 अंक यानी 0.10 प्रतिशत चढ़कर 21,839.10 अंक पर बंद हुआ। 
 
अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 89.64 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,101.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72,402.67 अंक के ऊपरी स्तर तक गया और 71,674.42 अंक के निचले स्तर तक आया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 21.65 अंक यानी 0.10 प्रतिशत चढ़कर 21,839.10 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ घरेलू बाजार पिछले सत्र की बड़ी गिरावट से उबरने में सफल रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 736.37 अंक गिरकर 72,012.05 अंक और निफ्टी 238.25 अंक फिसलकर 21,817.45 अंक पर बंद हुआ था।
ALSO READ: Share Market : शेयर बाजारों में रौनक लौटी, सेंसेक्स 335 अंक उछला
सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी, नेस्ले, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से बढ़त में रहीं। दूसरी तरफ टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अनुकूल वैश्विक धारणा और मजबूत प्रत्यक्ष कर संग्रह से उत्साहित भारतीय बाजार बढ़त में रहे। विदेशी कोषों के प्रवाह और घरेलू संस्थागत निवेशकों के मजबूत रुख ने बाजार में तेजी को रफ्तार दी। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वहीं जापानी स्टॉक एक्सचेंज छुट्टी के कारण बंद रहे।
ALSO READ: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 72,750 के पास, निफ्टी 22 हजार के ऊपर बंद
यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,421.48 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
 
उच्च अग्रिम कर संग्रह के कारण शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 17 मार्च तक 19.88 प्रतिशत बढ़कर 18.90 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत गिरकर 86.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख