ramcharitmanas

Share Market : सेंसेक्स 64 अंक चढ़ा, निफ्टी में मामूली बढ़त

Updated: बुधवार, 16 जुलाई 2025 (17:06 IST)
Share Market Update News : स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को मामूली तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 64 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी में 16 अंक की बढ़त रही। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के बीच निवेशक बाजार से दूर रहे। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), सन फार्मा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और यह 63.57 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 82,634.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 82,784.75 अंक तक गया और नीचे में 82,342.94 अंक तक आया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 16.25 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 25,212.05 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 1000 अंक उछला, Nifty भी 304 अंक हुआ मजबूत
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), सन फार्मा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिलाजुला रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए।
ALSO READ: Share Bazaar ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 700 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारत का वृहद आर्थिक परिदृश्य मजबूत बना हुआ है। मुद्रास्फीति में कमी, कम ब्याज दर, बेहतर मानसून और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से इसे समर्थन मिल रहा है। लगातार आठ महीनों से मुद्रास्फीति में गिरावट ने बाजार को बढ़ावा दिया है।
 
उन्होंने कहा, हालांकि, निवेशकों में उम्मीद के साथ सतर्क रुख बना हुआ है...अधिक मूल्यांकन वाले शेयर बाजार में कंपनियों का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम बेहतर होना जरूरी है। नायर ने कहा, इसके अलावा, शुल्क संबंधी चिंताओं के बीच वैश्विक धारणा मिलीजुली है। मुद्रास्फीति के ऊंचा बने होने के कारण निकट भविष्य में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम होने से भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।
ALSO READ: Share Bazaar में गिरावट थमी, Sensex 1046 अंक उछला, Nifty फिर 25 हजार के पार
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने मंगलवार को 120.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत टूटकर 68.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 317.45 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 113.50 अंक के लाभ में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

अगला लेख