biodatamaker

सेंसेक्स में 900 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी फिर 9000 के स्तर पर

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (10:42 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 900 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली, जिसकी अगुवाई वित्त, आईटी और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों ने की।कोरोना वायरस (Corona virus)महामारी के अपने चरम पर पहुंचने और आगे स्थितियों में सुधार के अनुमानों के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी हुआ।

सेंसेक्स 30,847.10 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 925.67 अंक या 3.10 प्रतिशत बढ़कर 30,819.63 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 270.05 अंक या 3.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,018.80 पर था।

सेंसेक्स में एचडीएफसी सबसे अधिक 5 प्रतिशत बढ़ा, जिसके बाद मारुति, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प और आईसीआईसीआई बैंक रहे। सेंसेक्स में एकमात्र एचयूएल में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 173.25 अंक या 0.58 प्रतिशत गिरकर 29,893.96 पर बंद हुआ था और निफ्टी 43.45 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,748.75 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 1,943.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख