ramcharitmanas
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 435 अंक चढ़ा, डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर

Updated: सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (11:55 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इससे पहले चार दिन तक बाजारों में गिरावट हुई थी।
 
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 257.95 अंक की तेजी के साथ 60,103.24 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 77 अंक बढ़कर 17,883.80 अंक पर था। कुछ देर बाद सेंसेक्स 434.63 अंक चढ़कर 60,279.92 अंक पर जबकि निफ्टी 145.90 अंक की बढ़त के साथ 17,952.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडइसंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी तथा पॉवर ग्रिड बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और शंघाई के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 980.93 अंक यानी 1.61 प्रतिशत लुढ़कते हुए 59,845.29 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 320.55 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 17,806.80 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 3.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 706.84 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
रुपया डॉलर के मुकाबले स्थिर : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर रुख के साथ खुला।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 82.79 प्रति डॉलर पर खुला। फिर कुछ नुकसान के साथ 82.83 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट को दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिवस पर, शुक्रवार को रुपया तीन पैसे लुढ़कर 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख