Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 409 अंक चढ़ा, पहली बार 74 हजार के पार, निफ्टी भी नए शिखर पर

Updated: बुधवार, 6 मार्च 2024 (17:23 IST)
Sensex rises 409 points to record high : स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए लाभ में रहे और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स 408.86 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर 74,085.99 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 117.75 अंक यानी 0.53 प्रतिशत मजबूत होकर नए शिखर 22,474.05 अंक पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में तेजी के बीच बैंक और चुनिंदा आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 408.86 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर 74,085.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 474.14 अंक तक चढ़ गया था।
ALSO READ: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी रही तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी ऑलटाइम हाई
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 117.75 अंक यानी 0.53 प्रतिशत मजबूत होकर नए शिखर 22,474.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 140.9 अंक तक चढ़ गया था। दोनों मानक सूचकांकों में कारोबार के पहले चरण में गिरावट रही लेकिन यूरोपीय बाजारों में शुरुआती तेजी के साथ इनमें मजबूती आई।
 
लाभ में रहीं ये कंपनियां : सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
ALSO READ: विशेष 'live' कारोबार के दौरान पहले सत्र में सेंसेक्स व निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।
 
कारोबार के दूसरे चरण में अच्छी तेजी आई : जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख के कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में बयान से पहले वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख रहा। घरेलू बाजार में कारोबार के दूसरे चरण में अच्छी तेजी आई और बाजार शुरूआती गिरावट से बाहर आ गया। बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से तेजी आई।
ALSO READ: Share Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1245 अंक उछला, निफ्टी भी उच्‍च स्‍तर पर
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत चढ़कर 82.59 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 574.28 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 195.16 अंक और निफ्टी 49.30 अंक के नुकसान में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख