Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी भी बढ़त में, तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी

Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (19:26 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच तेल एवं गैस, बैंकिंग और पीएसयू जैसे समूहों में हुई जबर्दस्त लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 196.19 अंक की तेजी के साथ 36,519.96 अंक पर बंद हुआ।


एनएसई का निफ्टी भी 71.20 अंक की बढ़त बनाता हुआ 11,000 अंक के पार फिर अपनी जगह बनाकर 11,008.05 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को आई चार प्रतिशत से अधिक गिरावट के बाद मंगलवार को भी इसके भाव लुढ़के, जिससे तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है।

बैंकिंग क्षेत्र में भी तेजी देखने को मिली। बेहतर तिमाही परिणामों के अनुमान से बाजार में सकारात्मकता लौटी है। इसके अलावा वैश्विक पटल पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के रुख को लेकर निवेशक संशय में हैं। पावेल आज अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग समिति के समक्ष आर्थिक और मौद्रिक नीतियों पर बयान देने वाले हैं।

निवेशक इस बात की भी प्रतीक्षा कर रहे हैं कि व्यापार युद्ध को लेकर उनकी राय क्या होगी। सेंसेक्स तेजी के साथ 36,390.99 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में चला गया। कुछ ही देर में यह 36,261.78 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया। हालांकि तुरंत संभलते हुए दुबारा हरे निशान में लौट आया।

कारोबार की समाप्ति से पहले 36,549.55 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूता हुआ यह गत दिवस की अपेक्षा 0.54 प्रतिशत की तेजी में 36,519.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 21 कंपनियों में तेजी और नौ में गिरावट का रुख रहा। निफ्टी की शुरुआत भी बढ़त के साथ 10,939.65 अंक पर हुई।

कारोबार के दौरान यह 10,925.60 अंक के दिवस के निचले और 11,018.50 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.65 प्रतिशत की तेजी में 11,008.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 39 कंपनियों में तेजी और शेष 11 में गिरावट रही।

दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा मंझोली और छोटी कंपनियों का प्रदर्शन अधिक बेहतर रहा। बीएएसई का मिडकैप 2.14 प्रतिशत यानी 322.34 अंक की तेजी में 15,376.11 अंक पर और स्मॉलकैप 1.12 प्रतिशत यानी 176.18 अंक की बढ़त में 15,966.18 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,720 कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ। इनमें 155 के शेयरों के भाव लुढ़क गए जबकि 1,442 में तेजी और 1,123 में गिरावट रही। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुस्कान कैदी नंबर 396, साहिल 395… जेल में बदली पहचान, जानिए जेल में दोनों को क्या काम मिलेगा?

अगला लेख