Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 571 अंक लुढ़का, लगातार तीसरे दिन गिरावट

Updated: गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (17:54 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट लगातार तीसरे दिन जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 570.60 अंक का गोता लगा गया। वहीं निफ्टी भी 159.05 अंक टूटकर 19,742.35 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच निवेशकों ने वाहन, बैंक और वित्तीय शेयरों में बिकवाली की, जिससे बाजार नीचे आया।
 
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के महंगाई को काबू में रखने के लिए इस साल नीतिगत दर में एक बार और वृद्धि के संकेत से वैश्विक बाजारों में गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 570.60 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,230.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 672.13 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 159.05 अंक टूटकर 19,742.35 अंक पर बंद हुआ।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख और लंबे समय तक उच्च ब्याज दर की स्थिति के संकेत से घरेलू बाजार में गिरावट आई। यह स्थिति सुस्त पड़ती वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिएसकारात्मक नहीं है।
 
उन्होंने कहा, मूल्यांकन अधिक होने और प्रतिफल में नरमी को लेकर चिंता से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और मझोली तथा छोटी कंपनियों के शेयरों पर प्रतिकूल असर पड़ा। कच्चे तेल के दाम में तेजी और उत्पादक क्षेत्रों में बारिश कम होने से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है।
 
सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक 2.81 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड के शेयर भी नुकसान में रहे।
 
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे।
 
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बुधवार को दूसरी बार नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया। यह संकेत है कि कीमत दबाव कम होने से आक्रामक रुख कुछ नरम हुआ है। हालांकि फेडरल रिजर्व ने यह भी संकेत दिया कि वह इस साल एक बार और नीतिगत दर में वृद्धि कर सकता है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,110.69 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

GPSC Exam Date Out: बारिश के कारण स्थगित हुई परीक्षा अब 1 अगस्त को; जानें समय और पूरी जानकारी

जंग में सऊदी अरब की एंट्री, अमेरिका के साथ मिलकर इराक पर की एयर स्ट्राइक

जापान में भूकंप से तबाही, 13 की मौत, 48 हजार घरों की बिजली कटी, कई लापता

गिरफ्तार हुआ माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा, 2 करोड़ का इनाम,150 से ज्यादा केस, कौन है बेसरा?

कंगना रनौत का गटर ज्ञान, Gen Z को 'गटर जनरेशन' कहकर काटा बवाल, कांग्रेस और सोशल मीडिया ने लिया आड़े हाथ

अगला लेख