Hanuman Chalisa
✕

कोरोना वायरस से फिर घबराया शेयर बाजार, 173 अंक टूटा सेंसेक्स

Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (18:19 IST)
मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाए और कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच अंत में नुकसान के साथ बंद हुए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से करीब 1,300 अंक नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 173.25 अंक या 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 29,893.96 अंक पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स 31,227.97 अंक के उच्च स्तर तक गया था।
 
इसी तरह एनएसई का निफ्टी 43.45 अंक या 0.49 प्रतिशत के नुकसान से 8,748.75 अंक पर आ गया।  कारोबारियों ने कहा कि बाजार से मंगलवार वाला उत्साह गायब था।

इस तरह की अटकलें हैं कि सरकार लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है। इससे बाजार में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव रहा। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव को लेकर निवेशक आशंकित हैं।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर सबसे अधिक 3.91 प्रतिशत टूटा। टाइटन में 3.47 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 2.18 प्रतिशत, एसबीआई में 1.85 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 1.80 प्रतिशत और आईटीसी में 1.60 प्रतिशत का नुकसान रहा, वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर 4.69 प्रतिशत तक लाभ में रहे।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत और कोविड-19 संक्रमण को लेकर अनिश्चितता से बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया। बाजार अभी इस बात को लेकर भी अनिश्चित है कि 21 दिन की बंदी की अवधि समाप्त होने के बाद सरकार का क्या रुख रहता है। 
 
नायर ने कहा कि कुछ राज्य बंदी को जारी रखने के पक्ष में हैं, जबकि कुछ चरणबद्ध तरीके से इसे हटाना चाहते हैं। लॉकडाउन की अवधि जितनी अधिक रहेगी, अर्थव्यवस्था और कंपनियों पर उसका उतना ही अधिक असर होगा।
 
हालांकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.90 प्रतिशत तक की बढ़त रही। अमेरिका ने कोविड-19 से एक दिन में 1,800 से अधिक लोगों की जान गई है। इससे वैश्विक धारणा प्रभावित हुई।
 
 अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, वहीं जापान का निक्की लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे।
 
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 70 पैसे टूटकर 76.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा मामूली गिरावट के साथ 31.85 डॉलर प्रति बैरल पर था। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 5,194 पर पहुंच गई। देश में अब तक इस महामारी से 149 लोगों की जान जा चुकी है।
 
 दुनियाभर में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 14 लाख पर पहुंच गई है। अब तक इससे 82,000 से अधिक लोगों की जान गई है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख