Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,200 के नीचे बंद

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (18:14 IST)
मुंबई। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख के बीच बाजार में अच्छी दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और मारुति के शेयरों में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 300 अंक लुढ़क गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300.06 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 37,734.08 अंक पर बंद हुआ।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96.90 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,153.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में मारुति रही। कंपनी का शेयर करीब 3 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी शामिल हैं। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, टीसीएस, सन फार्मा और टेक महिंद्रा शामिल हैं।
 
आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) आनंद राठी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण फिर से पाबंदी लगाए जाने की चिंता के बीच दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में बिकवाली हुई जिसके कारण भारतीय बाजार में भी गिरावट आई। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों से पहले से नरम पड़ी आर्थिक स्थिति में पुनरुद्धार को नुकसान पहुंच सकता है।
 
उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में बाजार में थोड़े समय के लिए सुधार देखने को मिला, लेकिन दुनिया के अन्य बाजारों में बिकवाली जारी रहने से यह स्थिति बरकरार नहीं रह पायी। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान के साथ बंद हुए।
 
हालांकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 41.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.58 पर बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख