sundarkand
✕

Omicron की दस्तक से सहमा सेंसेक्स, लगाया 949 अंक का गोता, निफ्टी में भी गिरावट

इंडसइंड बैंक में सर्वाधक करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।

Updated: सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (16:56 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 949 अंकों का गोता लगाकर 56,747.14 अंक पर बंद हुआ। ओमिक्रोन (Omicron) को लेकर चिंता के बीच चौतरफा बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। 
 
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, देश में सप्ताहांत कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए स्वरूप ओमिक्रोन के और मामले सामने आने से शेयर बाजारों में गिरावट आई।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 949.32 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284.45 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,912.25 अंक पर बंद हुआ।
 
प्रमुख शेयरों में भी रही गिरावट : सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर नुकसान में रहें। इंडसइंड बैंक में सर्वाधक करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।
 
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि बाजार में शुरुआत गिरावट के साथ हुई और दोपहर के कारोबार में बिकवाली तेज हुई। सभी खंडवार सूचकांक नुकसान में रहें।
 
उन्होंने कहा कि बाजार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा का इंतजार है। मंदड़ियों के हावी होने से निफ्टी 17 हजार के नीचे आया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है। हालांकि, घरेलू निवेशकों ने सोमवार को प्रमुख वित्तीय शेयरों में लिवाली की।
 
एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा।
 
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

यूपी में घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

अगला लेख