sundarkand

नहीं थम रही Share Bazaar में गिरावट, Sensex 236 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (17:13 IST)
Share Market Update : खुदरा मुद्रास्फीति के आधिकारिक आंकड़ों की घोषणा से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट रही और सेंसेक्स 236 अंक टूट गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 93 अंक नीचे आया। सेंसेक्स की कंपनियों में से एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में गिरावट दर्ज की गई। दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और एचयूएल में भारी बिकवाली के अलावा विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से भी धारणा कमजोर हुई। 
 
विश्लेषकों के मुताबिक, दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और एचयूएल में भारी बिकवाली के अलावा विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से भी धारणा कमजोर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 236.18 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 81,289.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 314.5 अंक गिरकर 81,211.64 अंक पर आ गया था।
ALSO READ: RBI के इस फैसले से थमी तेजी, Sensex टूटा, Nifty में भी गिरावट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 93.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत गिरकर 24,548.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में से एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में गिरावट दर्ज की गई।
 
दूसरी तरफ भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, अडाणी पोर्ट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।
ALSO READ: बिकवाली के दबाव में Sensex 1190 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का
यूरोपीय बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अधिकांश अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,012.24 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
 
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत बढ़कर 73.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 16.09 अंक बढ़कर 81,526.14 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31.75 अंक बढ़कर 24,641.80 अंक पर रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगी फीस? जानिए क्या है राहुल गांधी का दावा और सरकार का नया नियम

आखिर कितने ‘पवित्र’ हैं खजराना गणेश को चढ़ने वाले लड्डू, फूड सेफ्टी की जांच में सामने आया चौंकाना वाला खुलासा

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

अगला लेख