dharma sangrah
✕

Share Bazaar में लौटी तेजी, Sensex रिकॉर्ड ऊंचाई पर, Nifty ने भी छुआ नया शिखर

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (19:13 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 98 अंक की बढ़त के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में सफल रहा। विदेशी कोषों के निवेश के बीच ऊर्जा और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार को तेजी मिली।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 97.84 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ नई रिकॉर्ड ऊंचाई 82,988.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 293.4 अंक चढ़कर नए शिखर 83,184.34 अंक तक चला गया था।
ALSO READ: शेयर बाजार नए शिखर पर, Sensex 1500 से ज्‍यादा अंक उछला, Nifty ने भी रचा इतिहास
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 27.25 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,383.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 89.2 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 25,445.70 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी सबसे ज्यादा 2.44 प्रतिशत के लाभ में रही। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे।
 
दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस में तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, अडाणी पोर्ट और एशियन पेंट्स में भी नुकसान रहा। जियोजीत फाइनेंशियल के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, विदेशी पूंजी का प्रवाह और घरेलू वृद्धि में स्थिरता की उम्मीद निवेशकों की धारणा को आशावादी बनाए रख सकती है।
ALSO READ: Share Bazaar : 3 दिन बाद लौटी तेजी, Sensex 376 अंक चढ़ा, Nifty भी 24 हजार के पार
व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.28 प्रतिशत चढ़ने में सफल रहा जबकि मिडकैप में 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। प्रभुदास लीलाधर फर्म के परामर्श प्रमुख (पीएल कैपिटल) विक्रम कसट ने कहा, भारतीय बाजारों ने अपना तेजी का रुख कायम रखा और निफ्टी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।
 
कसट ने कहा, इसके पीछे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली और मजबूत बाजार दायरे की अहम भूमिका रही। हालांकि फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक सतर्कता के साथ आशावादी रह सकते हैं। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा। जापान, चीन और दक्षिण कोरिया में अवकाश के कारण बाजार बंद रहा। यूरोपीय बाजारों में कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।
ALSO READ: Share Market : शेयर बाजार में बहार, Sensex व Nifty नए शिखर पर
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,364.82 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,532.18 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत चढ़कर 71.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 71.77 अंक टूटा था, जबकि निफ्टी में 32.40 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख