dharma sangrah
✕

India Pakistan War : क्या है शुक्रवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार का हाल?

Updated: शुक्रवार, 9 मई 2025 (16:01 IST)
Pakistan Share market : भारत और पाकिस्तान के बीच मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच पाकिस्तान में युद्ध की दहशत दिखाई दे रही है। हालांकि आईएमएफ से कर्ज मिलने की उम्मीद में पाकिस्‍तान शेयर बाजार को थोड़ी मजबूती मिली। कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज आज 799.65 अंक चढ़कर 104,326.46 पर पहुंचा। बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह 173 अंकों की बढ़त के साथ 103700 पर पहुंच गया। 
 
पाकिस्तानी निवेशकों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान में पूर्ण युद्ध नहीं होगा। इधर बाजार भी ओवर सोल्ड की स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में कई निवेशकों ने अब सस्ते स्टॉक्स में खरीदारी शुरू कर दी है।

कराची में भारतीय सेना के हमले के बाद गुरुवार को पाकिस्तानी स्टाक एक्सचेंज में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और एक घंटे के लिए कारोबार रोक दिया गया। कारोबार रोके जाने से केएसई100 सूचकांक पहले 6,948.73 अंक यानी 6.32 प्रतिशत गिरकर 1,03,060.30 अंक पर आ गया। ALSO READ: युद्ध की दहशत में पाकिस्तान का शेयर बाजार तबाह, 7000 अंकों की गिरावट
 
इस बीच, सरकार ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर रखने के लिए कदम उठाए हैं। उसने गुरुवार से कीमती धातुओं, आभूषणों और रत्नों के आयात और निर्यात पर 60 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है।
 
यह अस्थायी प्रतिबंध वाणिज्य मंत्रालय के आदेश द्वारा लगाया गया था, जिसमें 2013 के एसआरओ 760 को निलंबित कर दिया गया था, जो कीमती धातुओं के व्यापार को नियंत्रित करता है। यह प्रतिबंध धातुओं के प्रवाह को सीमित करने की संभावित रणनीति के रूप में भारत के साथ हाल ही में हुए गतिरोध से जुड़ा है।
 
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने भी अनौपचारिक रूप से अंतर-बैंक और खुले बाजारों में सभी मुद्रा कारोबारियों को डॉलर पर बारीकी से नजर रखने की सलाह दी है, क्योंकि बढ़ते संघर्ष से डॉलर की मांग में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख