dharma sangrah
✕

निफ्टी 11 हजार पार, सेंसेक्स ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

Updated: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (11:32 IST)
मुंबई। धातु, तेल और गैस तथा आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी के बाद आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने पहली बार 11,000 का ऐतिहासिक स्तर पार किया जबकि बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी 36 हजार पार पहुंच गया।  

सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 200 से ज्यादा अंकों या 0.60% के उछाल के साथ 36,000 का रिकॉर्ड आंकड़ा पार किया।  
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 56.80 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,023.00 अंक पर पहुंच गया। इसी के साथ निफ्टी ने पहली बार 11,000 के स्तर को पार किया।
 
ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी फंडों की ओर से पूंजी प्रवाह जारी रहने और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार ने नई ऊंचाई को छुआ। 
 
शुरुआती कारोबार में एक्सिस बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, कोल इंडिया, टाटा स्टील, यस बैंक, बजाज आटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डीज, कोटक बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें 2.16 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। 
 
एशियाई बाजारों में हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.88 प्रतिशत चढ़ा। जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.93 प्रतिशत जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.70 प्रतिशत चढ़ा। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख