sundarkand
✕

बैंकिंग की दमदार तेजी से नए शिखर पर निफ्टी

Updated: गुरुवार, 4 मई 2017 (17:59 IST)
मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक की 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ पूरे बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त लिवाली और दवा कंपनियों में लौटी मजबूती से गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.51 प्रतिशत यानी 47.95 अंक चढ़कर अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर 9,359.90 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी 0.77 प्रतिशत यानी 231.41 अंक की तेजी में अब तक दूसरे उच्चतम स्तर 30,126.21 अंक पर रहा।
 
आईसीआईसीआई बैंक के बुधवार को घोषित परिणाम के अनुसार 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसका मुनाफा बढ़कर 5 गुना हो गया। साल-दर-साल आधार पर यह 406.71 करोड़ रुपए से 5 गुना होकर 2,082.75 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। उसके निदेशक मंडल ने 2 रुपए अंकित मूल्य के हर 10 शेयर पर शेयरधारकों को एक बोनस शेयर जारी करने की भी मंजूरी दी है। इससे गुरुवार सुबह से ही कंपनी के शेयरों में निवेशकों ने खूब लिवाली की। उसके शेयर 9.24 प्रतिशत चढ़कर 297.95 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए। इसके अलावा एक्सिस बैंक में साढ़े 3 फीसदी और भारतीय स्टेट बैंक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी रही।
 
सेंसेक्स 174.92 अंक की बढ़त में 30,069.72 अंक पर खुला और इसके बाद पूरे दिन 30 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बना रहा। दोपहर बाद 30,007.40 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतरने के बाद इसमें लगातार और मजबूती देखी गई। कारोबार की समाप्ति से पहले 30,169.95 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूकर यह गत दिवस की तुलना में 231.41 अंक ऊपर 30,126.21 अंक पर बंद हुआ। यह 26 अप्रैल के बाद का सूचकांक का उच्चतम बंद स्तर भी है। 26 अप्रैल को सेंसेक्स 30,133.35 अंक के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।
 
निफ्टी भी 49 अंक की तेजी में 9,360.95 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 9,323.25 अंक के दिवस के निचले और 9,365.65 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह बुधवार के मुकाबले 47.95 अंक की तेजी के साथ 9,359.90 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख