biodatamaker

मिशेल से पहले किसी और को दिल दे बैठे थे ओबामा!

Updated: गुरुवार, 4 मई 2017 (17:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल से पहले किसी और महिला को दिल दे बैठे थे और वे अपने रिश्ते को लेकर काफी संजीदा थे लेकिन उनका यह प्यार परवान नहीं चढ़ सका।
 
ओबामा की आगामी जीवनी में इसका जिक्र किया गया है। वॉशिंगटन पोस्ट ने किताब की समीक्षा में कहा है कि डेविड जे गैरो द्वारा लिखी किताब 'राइजिंग स्टार : द मेकिंग ऑफ बराक ओबामा' में पहली बार शीला मियोशी जैगर नाम की महिला की कहानी साझा की गई है जिसे ओबामा पसंद करते थे और उसके साथ वे शिकागो में रहते थे।
 
जैगर ने लेखक डेविड गैरो को बताया कि 1986 की सर्दियों में जब हम मेरे माता-पिता के घर गए तो ओबामा ने मुझसे शादी करने के लिए कहा। समीक्षा के अनुसार जैगर के माता-पिता को दोनों का साथ पसंद नहीं था। उनका मानना था कि जैगर की उम्र कम है। उस समय वे 23 बरस की थीं और ओबामा उनसे 2 साल बड़े थे।
 
उनके प्यार की पींगें बढ़ती रहीं लेकिन जैगर को लगने लगा था कि ओबामा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा उनके रास्ते में आ रही है। ओबामा को यह लगने लगा था कि उनका करियर राजनीति में है और वे पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन सकते हैं और यह उनके रिश्ते पर भारी पड़ा।
 
जैगर ने गैरो से कहा कि मुझे अच्छी तरह याद है कि जब यह बदलाव हुआ और मुझे ठीक से याद है कि 1987 तक जब हमारे रिश्ते को 1 साल हुआ था तो उन्होंने पहले ही राष्ट्रपति बनने पर अपना ध्यान लगा दिया था। जैगर ने कहा कि ओबामा ने हॉर्वर्ड लॉ स्कूल जाने से पहले जैगर से दोबारा शादी के बारे में पूछा था। ओबामा चाहते थे कि वे उनके साथ आए।
 
हॉर्वर्ड में 1 साल पढ़ने के बाद ओबामा एक प्रतिष्ठित स्थानीय कानून कंपनी में काम करने के लिए शिकागो आए, जहां वे मिशेल रोबिन्सन से मिले, जो उनकी भावी पत्नी बनीं और वे कंपनी में एक कर्मचारी थीं।
 
वे जल्दी अपने रिश्ते को लेकर संजीदा हो गए। हालांकि जब जैगर शिक्षण फेलोशिप पर हॉर्वर्ड आईं तब भी ओबामा को उनके रिश्ते को लेकर कुछ आस थी। जैगर ने गैरो से कहा कि मुझे हमेशा इसके बारे में बुरा लगता है। आखिरकार ओबामा और मिशेल ने 1992 में शादी कर ली। (भाषा)
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ पर घमासान! राहुल-सोनिया के इशारे पर भाजपा का हमला, कांग्रेस ने दी सफाई

अगला लेख