Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शेयर बाज़ार में भूचाल, सेंसेक्स में भारी गिरावट

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (18:20 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल के बीच मंगलवार को एक और बड़ी गिरावट दर्ज की गई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 561 अंक लुढ़ककर एक महीने के न्यूनतम स्तर 34,195.94 अंक पर आ गया। अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट से एशिया समेत पूरी दुनिया के बाजारों में इस समय भूचाल आया हुआ है।
 
 
भारतीय बाजारों में यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है, जब बाजार में गिरावट बनी रही। निवेशक रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति को लेकर भी चिंतित हैं। मौद्रिक नीति समीक्षा कल पेश की जाएगी। वहीं बजट के बाद बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
 
बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में करीब 1,275 अंक का गोता लगाते हुए 34,000 अंक के नीचे आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 390 अंक नीचे चला गया। बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ 33,753.78 अंक पर खुलने के बाद एक समय नीचे 33,482.81 अंक तक चला गया था। कमजोर वैश्विक रुख से बाजार में बिकवाली का दबाव रहा।
 
हालांकि बाद में चुनिंदा शेयरों में लिवाली देखी गई और सेंसेक्स अंत में 561.22 अंक या 1.61 प्रतिशत टूटकर 34,195.94 अंक तक चला गया। पांच जनवरी के बाद सेंसेक्स का यह न्यूनतम स्तर है। उस समय सेंसेक्स 34,153.85 अंक पर बंद हुआ था।
 
पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 168.30 अंक या 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,498.25 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले, तीन जनवरी को यह 10,443.20 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 10,276.30 से 10,594.15 अंक तक चला गया था।
 
कारोबारियों के अनुसार, वाल स्ट्रीट में कल की गिरावट का असर दुनिया के दूसरे बाजारों पर पड़ा। एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट देखी गई। मजबूत आर्थिक आंकड़े को देखते हुए फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि की आशंका से बाजारों पर प्रभाव पड़ा। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख