Govardhan puja
✕

टायर बनाने वाली MRF ने रचा इतिहास, 1 लाख का 1 शेयर, टॉप 100 में भी शामिल नहीं

Updated: बुधवार, 14 जून 2023 (14:55 IST)
देश की सबसे बड़ी टायर बनाने वाली कंपनी मद्रास रबड़ फैक्ट्री को एमआरएफ (MRF) के नाम से जाता है। इस दिग्गज कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार में उस समय इतिहास रच दिया जब कंपनी के शेयर की कीमत 1,00,000 रुपए के पार चली गई थी। बुधवार को कंपनी की मार्केट कैपिटल 42,390 करोड़ रुपए थी और यह भारत की टॉप 100 कंपनियों में भी शामिल नहीं थी।
 
27 अप्रैल 1993 को लिस्टिंग के समय इसके 1 शेयर की कीमत 11 रुपए थी। 2001 में 1200 रुपए पर पहुंच गया। 2012 में पहली बार इसने 10,000 के आंकड़े को छुआ। 
 
जुलाई 21 में MRF के एक शेयर की कीमत 80 हजार रुपए थी। हालांकि मार्च 2022 में यह गिरकर 65,000 ही रह गई। इसके बाद कंपनी के शेयरों ने तेजी पकड़ी और मात्र 15 माह में इसमें 35,000 अंकों की बढ़ोतरी हुई और 23 जून 2023 में इसका शेयर 1 लाख 440 रुपए पर पहुंच गया।
 
भले ही शेयर बाजार में इसके एक शेयर की कीमत 1 लाख के पार पहुंच गई लेकिन इसके बाद भी इसे मोस्ट वैल्यूएबल शेयर नहीं कहा जा सकता। कंपनी को पैसों की आवश्यकता नहीं है इसलिए इसे तोड़ा नहीं गया। इसके दाम बढ़ते गए और यह शेयर आम निवेशकों की जेब से दूर हो गया।
 
मार्केट कैपिटल के हिसाब से 17 लाख करोड़ रुपए के साथ रिलायंस पहले और 11.8 लाख करोड़ के साथ TCS दूसरे नंबर पर है।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ योगेश ने बताया कि कंपनी ने शेयर को स्पिल्ट नहीं किया और कभी बोनस नहीं दिया। हालांकि कंपनी ने अपने निवेशकों को समय समय पर डिविडेंड जरूर दिया। उन्होंने कहा कि वॉल्यूम कम होने की वजह से MRF के शेयरों की बाजार में मांग कम रही। आम निवेशकों का इस पर कभी ध्यान नहीं गया। इसके ज्यादातर शेयर UNHI के पास है। कई म्यूचुअल फंड्स ने भी इसमें निवेश कर रखा है। बहरहाल जिन लोगों के पास इसके शेयर पड़े थे, उन्हें इसका फायदा जरूर मिला।
 
केएम मामेन मापिल्लई ने 1952 में MRF की स्थापना की थी। इसके 4 वर्ष बाद 1956 में ये टायर कंपनी बनी। दुनिया की 14वें नंबर की सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी धागे, ट्यूब और कन्वेयर बेल्ट, पेंट और खिलौने सहित कई रबर उत्पादों का निर्माण करती है। इसमें 16,194 कर्मचारी काम करते हैं।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख