biodatamaker

LIC का IPO : ‘सब्सक्रिप्शन’ के लिए खुला सबसे बड़ा आईपीओ, जानिए कौन कर सकता है अप्लाय?

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (10:44 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बुधवार को खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के अभिदान (सब्सक्रिप्शन) के लिए खुल गया। सरकार का लक्ष्य इससे अपने 3.5 फीसदी शेयरों की बिक्री करके 21,000 करोड़ रुपए जुटाना है। एलआईसी का आईपीओ खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के लिए खुल गया है और यह नौ मई को बंद होगा।
 
एलआईसी ने निर्गम के लिए शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपए तय किया है। इसमें मौजूदा पॉलिसीधारकों एवं एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर आरक्षित रखे गए हैं। खुदरा निवेशकों एवं पात्र कर्मचारियों को 45 रुपए प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी।
 
निर्गम के दौरान बिक्री के लिए 22.13 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी। एलआईसी के शेयर 17 मई को बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है।
 
एलआईसी ने एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं जिनमें घरेलू कंपनियों की बहुतायत है। एंकर निवेशकों के लिए 949 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की दर पर 5.92 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे।
 
कौन कर सकता है अप्लाय : ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोई कंपनी अपने आईपीओ में अपने ग्राहकों के लिए भी अलग से शेयरों का कोटा रख रही है। एक पॉलिसीहोल्डर की हैसियत से आप आईपीओ में अधिकतम 2 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं।
 
अगर आप भारतीय नागरिक है और आपके पास LIC की एक पॉलिसी है, तो आप इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। अगर आपके पास जॉइंट पॉलिसी है, तो भी आप ही निवेशक माने जाएंगे। 
 
वहीं, अगर मान लीजिए कि आप इमीडिएट पेंशन पॉलिसीहोल्डर हैं, तो आप भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका स्पाउज़ इमीडिएट पेंशन पॉलिसीहोल्डर था और उसके निधन के बाद आपको पॉलिसी के बेनेफिट्स मिल रहे हैं, तो आप इस स्थिति में अप्लाई नहीं कर सकते।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

अगला लेख