Daily Horoscope
✕

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 21.36 फीसदी लिस्टिंग गेन

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 (13:18 IST)
JIO IPO Listing : जियो प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार, 28 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर धमाकेदार एंट्री की। दोनों ही जगह इसकी लिस्टिंग 1,119 के IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,358 रुपए पर हुई। इससे निवेशकों को 21.36% का लिस्टिंग गेन मिला।
 
जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,188 करोड़ रुपये के IPO को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला था। 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चली तीन दिन की सब्सक्रिप्शन विंडो के दौरान, इसे कुल मिलाकर 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस इश्यू के लिए लगभग 1.3 करोड़ आवेदन आए, जबकि एंकर इन्वेस्टर्स के हिस्से को मिलाकर कुल मांग 7.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
 
जियो ने IPO बाजार में ये कीर्तिमान ऐसे समय में कायम किए, जब शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, महंगे कच्चे तेल और वैश्विक अनिश्चितता ने बाजार का माहौल कमजोर कर रखा था। ऐसे में जियो के IPO को मिली मांग बाजार विशेषज्ञों की उम्मीदों से भी आगे निकल गई। साथ ही सार्वजनिक बोलियों की रकम के मामले में पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया।
 
अक्टूबर 2025 में LG Electronics India के IPO की सार्वजनिक बिडिंग में करीब 4.43 लाख करोड़ की बोलियां आई थीं। जियो की गैर-एंकर बिडिंग में यह आंकड़ा करीब 4.90 लाख करोड़ रुपए रहा। यानी पिछले बेंचमार्क से लगभग 47 हजार करोड़ या 11 फीसदी ज्यादा। इसके अलावा जियो के एंकर निवेशकों से भी करीब 2.50 लाख करोड़ की मांग आई थी।
 
भारत के सबसे बड़े IPO की एक खासियत यह भी रही कि यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था। यानी मौजूदा शेयरधारकों ने इसके जरिए अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची। सब्सक्रिप्शन की रफ्तार भी असाधारण रही। 26 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट भी हो गया।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

जियो की लिस्टिंग पर अनंत अंबानी ने कही दिल जीतने वाली बात, भावुक हुए मुकेश अंबानी

इंदौर में दिवाली से पहले मिठाइयों की जांच, कई दुकानों से लिए 18 सैंपल, डेयरियों में मिली खराब क्रीम, जांच जारी

देवास के जहरीले शराब कांड के बाद एक्‍शन में इंदौर पुलिस, रिंगरोड, बायपास पर ढाबों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 21.36 फीसदी लिस्टिंग गेन

अगला लेख