suvichar
✕

इंफोसिस ने बिगाड़ा शेयर बाजार का गणित, 6 दिन की तेजी को झटका

Updated: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (18:46 IST)
मुंबई। देश की दूसरी बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस में भेदिया द्वारा लगाए आरोपों के कारण हुई भारी बिकवाली के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार छह दिनों की तेजी खोता हुआ गिरावट लेकर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.85 प्रतिशत अर्थात 334.54 अंक गिरकर 39 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 38963.84 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.62 प्रतिशत अर्थात 71.95 अंक गिरकर 11589.90 अंक पर रहा।
 
छोटी कंपनियों पर जहां लिवाली का जोर देखा गया, वहीं मझौली कंपनियों में बिकवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.09 प्रतिशत उतरकर 14407.36 अंक पर और स्मॉलकैप 0.48 प्रतिशत बढ़कर 13190.37 अंक पर रहा।
 
बीएसई में शामिल समूहों में से आईटी में सबसे अधिक 7.01 प्रतिशत, टेक में 6.35 प्रतिशत और टेलीकॉम में 2.0 प्रतिशत की गिरावट रही। इसमें बढ़त में रहने वालों में हेल्थकेयर 1.56 प्रतिशत और सीडी 1.52 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2759 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1293 गिरावट में रहे जबकि 1260 बढ़त में रहे जबकि 206 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
वैश्विक स्तर पर अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.60 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.33 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.25 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.23 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.16 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.50 प्रतिशत शामिल है। 
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख