ramcharitmanas
✕

MS Dhoni और SBI के शेयरों में तेजी के बीच क्या है कनेक्शन?

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (12:27 IST)
Dhoni and SBI share : स्टार भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अक्टूबर 2023 में भारतीय स्टेट बैंक का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया था। एसबीआई का मानना था कि धोनी मुश्किल परिस्थितियों में भी संयंम से काम लेते हैं। साथ ही स्पष्ट सोच और दबाव में त्वरित निर्णय लेने की उनकी क्षमता उन्हें एसबीआई के साथ जुड़ने के लिए आदर्श बनाती है।
 
जिस दिन धोनी के एसबीआई से जुड़ने की खबर आई, उस दिन देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के एक शेयर की कीमत 561 रुपए थी। इसके बाद बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई। 6 माह में यह बढ़कर 800 रुपए के पार पहुंच गया। 
 
विशेषज्ञों के अनुसार, एसबीआई के ब्रांड एंबसेडर बनने के बाद लोगों का भरोसा एसबीआई पर पहले से ज्यादा मजबूत हुआ। बताया जा रहा है कि मार्च तिमाही के लिए एसबीआई के लोन में 14% और जमा में 11% की बढ़ोतरी हुई।
 
इधर अप्रैल की शुरुआत में ही फिच रेटिंग्स ने कहा था कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बिजनेस प्रोफाइल स्कोर भारतीय बैंकों में सबसे ऊंचा है।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ सागर अग्रवाल ने कहा कि एसबीआई तरक्की कर रहा है इस वजह से भी यह निवेशकों पसंद बना हुआ है। एसबीआई निफ्टी 50 का शेयर है। पूरा बाजार सकारात्मक होने और एसबीआई के बेहतर रिजल्ट की वजह से इसके शेयर सकारात्मक है।
 
उन्होंने कहा कि एसबीआई द्वारा धोनी को मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन के लिए यूज कर रहा है। इस वजह से भी कुछ लोगों दिलचस्पी एसबीआई में बढ़ी है। बैंक के ओवरऑल बिजनेस पर इसका सकारात्मक असर हुआ है।
 
दूसरी ओर रिजर्व बैंक की तरफ से कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिये नए ग्राहक बनाने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के बाद कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट आई।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

रुक्मिणी मल्लिक ने ज्वाइन की BJP, आज ही दाखिल करेंगी राज्यसभा का नामांकन

कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी, चीता KJP21 ने पांच शावकों को दिया जन्म, चीतों की संख्या 60 हुई

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

फ्लाईदुबई के को-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा, ओमान से इजरायल तक कहां-कहां हुई सुरक्षा चूक?

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार और आयोग को नोटिस

अगला लेख