Daily Horoscope
✕

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 137 अंक टूटा

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (19:41 IST)
मुंबई। बड़े बैंकों के साथ इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहा।


बीएसई का सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत यानी 137.10 अंक टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर 34,046.94 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.33 प्रतिशत यानी 34.50 अंक की गिरावट में 10,458.35 अंक पर आ गया। यह दोनों सूचकांकों का एक सप्ताह से का निचला स्तर है। चौतरफा बिकवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक ने ढाई प्रतिशत से ज्यादा और भारतीय स्टेट बैंक ने सवा दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान उठाया।

तेल एवं गैस तथा एफएमसीजी समूहों की मामूली बढ़त को छोड़कर अन्य समूहों में गिरावट रही। धातु और बैंकिंग समूहों पर सर्वाधिक दबाव रहा। बिकवाली के कारण शेयर बाजार पर शुरू से ही दबाव रहा। सेंसेक्स 42.82 अंक लुढ़ककर 34,141.22 अंक पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही 34,278.63 अंक के दिवस के उच्चतम पर पहुंचने में कामयाब रहा, लेकिन इसके बाद बिकवाली बाजार पर हावी हो गई।

धीरे-धीरे सूचकांक की गिरावट बढ़ती गई। कारोबार की समाप्ति से पहले 34,015.79 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 137.10 अंक नीचे 34,046.94 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 12.90 अंक की गिरावट में 10,479.95 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान 10,525.50 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,447.15 अंक के न्यूनतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 34.50 अंक नीचे 10,458.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कुल 2,854 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ।

इनमें 1,539 में गिरावट और 1,169 में बढ़त रही जबकि 156 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.61 प्रतिशत टूटकर 16,461.27 अंक पर और स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत लुढ़ककर 18,084.94 अंक पर आ गया। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख