Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (18:07 IST)
मुंबई। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की उम्मीद में निवेश धारणा मजबूत होने से शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल रहा। बीएसई का सेंसेक्स 301.09 अंक चढ़कर एक सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 33,250.30 अंक पर पहुंच गया। गुरुवार को भी इसमें 352 अंक का उछाल रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 98.95 अंक की तेजी के साथ 10,265.65 अंक पर बंद हुआ।
   
चौतरफा लिवाली के बीच एफएमसीजी समूह में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। धातु, स्वास्थ्य और बेसिक मटिरियल्स समूह के शेयर भी एक फीसदी से अधिक चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 3.44 प्रतिशत चढ़े। टाटा मोटर्स और सनफार्मा में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। 
   
विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स 84.99 अंक चढ़कर 33,034.20 अंक पर खुला और यही दिवस का इसका निचला स्तर भी रहा। लिवाली के दम पर लगातार ऊपर की ओर बढ़ता हुआ इसका ग्राफ कारोबार की समाप्ति से पहले 33,285.68 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंतत: यह 0.91 प्रतिशत यानी 301.09 अंक चढ़कर 29 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर 33,250.30 अंक पर बंद हुआ।
   
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.75 अंक की बढ़त में 10,198.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,195.25 अंक के दिवस के निचले और 10,270.85 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह 0.97 प्रतिशत यानी 98.95 अंक ऊपर 10,265.65 अंक पर बंद हुआ। इसका भी यह 29 नवंबर के बाद का उच्चतम बंद स्तर है।
  
बीएसई में कुल 2,848 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,581 के शेयर बढ़त में और 1,112 के गिरावट में बंद हुए जबकि 155 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशक लिवाल रहे। बीएसई का मिडकैप 0.89 प्रतिशत चढ़कर 17,044.36 अंक और स्मॉलकैप एक प्रतिशत की तेजी के साथ 18,211.88 अंक पर पहुंच गया। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

California Earthquake : विमान रनवे पर उतरने ही वाला था कि कांपने लगी धरती, अमेरिका में भूकंप से LAX एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का आगाज, 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल, CM धामी ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

अगला लेख