Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 77 अंक चढ़ा, निफ्टी 10 हजार के पार

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (17:18 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ बैंकिंग शेयरों में हुई लिवाली से बीएसई का सेंसेक्स 77.52 अंक चढ़कर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 31,924.41 अंक पर पहुंच गया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.20 अंक की तेजी में 10,016.95 अंक पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी दिवस बढ़त रही है और दोनों सूचकांकों का यह 21 सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। अधिकतर एशियाई बाजारों के हरे निशान में रहने से सेंसेक्स की शुरुआत मजबूत हुई। यह 63.93 अंक चढ़कर 31,910.82 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा।
 
कारोबार के दौरान एक समय यह 32 हजार अंक के करीब 31,994.77 अंक पर भी पहुंचने में कामयाब रहा। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयरों में बिकवाली के दबाव में 31,896.90 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.24 प्रतिशत यानी 77.52 अंक ऊपर 31,924.41 अंक पर बंद हुआ।
 
निफ्टी 24.95 अंक की बढ़त के साथ 10,013.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,034 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,002.30 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले 0.28 प्रतिशत यानी 28.20 अंक चढ़कर 10,016.95 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,846 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,589 हरे और 1,136 लाल निशान में रहीं। अन्य 121 कंपनियों के शेयरों के दाम उतार-चढ़ाव से होते हुये अंतत: अपरिवर्तित रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों का विश्वास दिखा। बीएसई का मिडकैप 0.64 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.95 प्रतिशत की बढ़त में क्रमश: 15,935.68 अंक और 16,892.50 अंक पर पहुंच गया। (वार्ता)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख