dharma sangrah
✕

नितिन गडकरी बोले, 285 नई सिंचाई परियोजनाएं होंगी शुरू

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (17:07 IST)
नई दिल्ली। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अगले साल सिंचाई की 285 नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनसे करीब दो करोड़ हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।
     
गडकरी ने 'भारत जल सप्ताह-2017' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के हर खेत तक पानी पहुंचाना है और इसके लिए कई सिंचाई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत अगले साल 285 परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा जिनसे एक करोड़ 88 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।
        
जल, ऊर्जा, परिवहन और संचार को विकास के चार महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर को पीने का शुद्ध जल और हर खेत को सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना है। इस दिशा में ड्रिप सिंचाई तथा नहरों के बजाय पाइप से सिंचाई जैसी व्यवस्था करने पर निरंतर काम किया जा रहा है। 
 
इस संदर्भ में उन्होंने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित सरदार सरोवर बांध का उदाहरण दिया और कहा कि इससे चार करोड़ लोगों को पेयजल मिलेगा और आठ लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी।(वार्ता) 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल, कहा- मेरे लिए कर्म ही सब कुछ, We Will do it

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

अगला लेख