Hanuman Chalisa
✕

वित्त वर्ष के पहले दिन तेजी में रहे शेयर बाजार

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (17:45 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद वाहन बिक्री के सकारात्मक आंकड़ों और इंडस्ट्रियल्स तथा स्वास्थ्य समूहों में रही तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को नए वित्त वर्ष की शुरुआत बढ़त के साथ की। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 286.68 अंक की तेजी में 33,255.36 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 98.10 अंक की मजबूती के साथ 10,211.80 अंक पर बंद हुआ।


शेयर बाजार में निवेश का माहौल पूरे दिन सकारात्मक रहा। बैंकिंग, तेल एवं गैस और पीएसयू समूहों को छोड़कर बीएसई के शेष 17 समूहों के सूचकांक में तेजी रही। इंडस्ट्रियल और स्वास्थ्य समूहों में ढाई प्रतिशत की मजबूती रही। वाहन बिक्री के आंकड़े से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से इसके सूचकांक में 2.14 प्रतिशत की तेजी रही।

निवेशक फिलहाल 5 अप्रैल को होने वाले रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिससे शेयर बाजार की बढ़त सीमित रही। सेंसेक्स 62.19 अंक की तेजी के साथ 33,030.87 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 33,289.34 अंक के उच्चतम और 32,997.88 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,255.36 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की मात्र 5 कंपनियां लाल निशान में रहीं। शेष 25 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी रही। निफ्टी भी 37.95 अंक की बढ़त के साथ 10,151.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,220.10 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,127.75 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 10,211.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 39 कंपनियों में तेजी और 11 में गिरावट रही।

बीएसई में कुल 2,811 कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ जिनमें से 175 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि 2,104 में तेजी और 175 में गिरावट रही। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक निवेश देखा गया। बीएसई का मिडकैप 1.40 प्रतिशत यानी 223.73 अंक की बढ़त में 16,186.32 अंक पर और स्मॉलकैप 2.35 प्रतिशत यानी 399.91 अंक की तेजी में 17,394.27 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

redRail पर ट्रेन बुकिंग: एक ही जगह देखें रूट, समय और यात्रा की श्रेणियों के विकल्प

सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन उछाल, सोने में 4000 की तेजी, 8,500 रुपए महंगी हुई चांदी

उज्जैन के श्री खड़े हनुमान की प्रतिमा में दरारें, DJ और मशीनों का कंपन बनी वजह, पुजारी ने की पुष्‍टि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

अगला लेख