Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 181 अंक और टूटा

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (17:07 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा। व्यापार घाटे के तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच सेंसेक्स 181 अंक और टूट गया। इसके अलावा कुछ बड़ी कंपनियों के निराशाजनक तिमाही नतीजों से भी निवेशक हतोत्साहित हुए।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 32,944.94 अंक पर ऊंचा खुला, लेकिन यह जल्द नकारात्मक दायरे में आ गया। अंत में सेंसेक्स 181.43 अंक या 0.55 प्रतिशत के नुकसान से 32,760.44 अंक पर आ गया। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 372.69 अंक टूटा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.55 अंक या 0.67 प्रतिशत के नुकसान से 10,118.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,175.45 से 10,094 अंक के दायरे में रहा।
 
कारोबारियों ने कहा कि देश का निर्यात करीब एक साल बाद फिर नकारात्मक दायरे में आ गया है जिससे यहां कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। अक्टूबर में निर्यात 1.12 प्रतिशत घटा है। पिछले महीने व्यापार घाटा बढ़कर 14 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इसका तीन साल का उच्च स्तर है।
 
एशियाई बाजारों के कमजोर रुख तथा यूरोपीय बाजारों की नुकसान के साथ शुरुआत, तेल कीमतों में गिरावट और अमेरिका में कर सुधारों को लेकर असमंजस से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। (भाषा)
Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

अयोध्या में चंपत राय के विरोध में संतों की बैठक पर पुलिस की रोक, संतों ने लगाया गंभीर आरोप

यूपी के 558 मदरसा प्रबंधक एंटी करप्शन के रडार पर, फर्जी नियुक्ति से चंदे तक, 333 पन्नों में खुला पूरा कच्चा चिट्ठा

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

ईरान के निशाने पर अब ट्रंप का सबसे छोटा बेटा बैरन? हत्या का खौफनाक प्लान बेनकाब

अगला लेख