Hanuman Chalisa
✕

दाढ़ी वाली महिलाओं की अपनी खूबसूरती है

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (17:04 IST)
नई दिल्ली। आम तौर पर दाढ़ी मूंछ वाली महिलाएं नहीं होती हैं लेकिन हार्मोन संबंधी गड़बड़‍ी के कारण महिलाओं के शरीर में भी दाढ़ी मूछ पैदा हो जाती है। पारसी और सिख समुदाय की महिलाओं के साथ कभी कभार ऐसा होता है। लेकिन इन महिलाओं के लिए यह बिल्कुल भी अजीब नहीं हैं क्योंकि इन्हें इसमें कोई न तो कोई शर्मिदगी महसूस होती और न ही इन्हें ये फर्क पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या बातें करते हैं। 
 
इस कारण से भले ही कोई कुछ, कहे कुछ भी होता रहे ये महिलाएं अपना लुक और लाइफ स्टाइल बदलने को तैयार नहीं हैं। वरन ये महिलाएं अपनी रूप से बेहद खुश हैं। इन महिलाओं की तस्वीर से ही आपको इनके रुतबे का अहसास हो जाएगा और महसूस भी होगा कि क्योंकि इनके लिए लीक से हटकर जीवन इनके जीवन को बदलने में सफल नहीं हुआ। यहां हम आपको कुछेक ऐसी ही महिलाओं के बारे में जानकारी देते हैं।
 
कोनिता वूरस्ट : इन्हें 'दाढ़ी वाली महिला' भी कहा जाता है। कोनिता वूरस्ट एक आदमी है उसका नाम टॉम नेविर्थ है। उनका जन्म 6 नवंबर 1988 को हुआ था। लेकिन वह बचपन से ही महिलाओं की तरह रहते थे। दुनिया के सबसे बड़े सॉन्ग कॉन्टेस्ट यूरोविजन में पहुंचे तो लगा जैसे कोई लड़की पहुंची है। लेकिन खास बात यह थी कि उनके चेहरे पर दाढ़ी थी। 
 
पर उनकी आवाज ने लोगों का मन जीता और 2014 यूरोविजन का खिताब उन्हें मिला। बचपन में उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन अब वह लोग उनका समर्थन करते हैं। वह एक ट्रांसट्राइव हैं- एक व्यक्ति जो विपरीत सेक्स के प्रतिनिधि की तरह व्यवहार करता है। 
 
हरनाम कौर : हरनाम कौर नाम की यह महिला तब लोगों की नजर में आई जब इसने अपनी शादी से पहले प्री ब्राइडल शूट करवाकर अपनी तस्वीरें इंटरनेट पर डाली। हरनाम कौर की यह महिला भारतीय मूल की हैं और इंग्लैंड में रहती हैं। अपनी दाढ़ी मूंछ से हरनाम बिल्कुल भी शर्मिन्दा नहीं हैं बल्कि उनका कहना है कि वे अपने इस हार्मोनल डिसऑर्डर से प्यार करती है। कभी भी उन्होंने इसे हटाना आवश्यक नहीं समझा।
 
मरियम चोकोस्व्की : मरियम चोकोस्व्की नाम की यह महिला दिखने में तो सामान्य महिला है लेकिन अपने साथ हुए इस हार्मोनल डिसऑर्डर की वजह से शुरुआत में वे काफी अवसाद में थी और समय समय पर अपना अपनी दाढ़ी मूंछें भी साफ किया करती थीं। लेकिन उसके बाद इन्होनें ऐसा करना छोड़ दिया और अपने इसी रूप में दुनिया का सामना काफी मजबूती के साथ करने लगीं।
 
जेन बरनेल :  जेन बरनेल नाम की महिला को दुनिया की सबसे खूबसूरत दाढ़ी मूंछ वाली महिलाओं में से एक माना जाता था। लेकिन आज से कई साल पहले इनकी मृत्यु हो गई जिसके बाद ये एकदम गुमनाम हो गईं। लेकिन इनको याद करने वाले लोग आज भी इन्हें खूबसूरती के मामले में सबसे अव्वल मानते हैं।
 
विवियन व्हीलर : विवियन व्हीलर नाम की यह महिला तब चर्चा का विषय बन गई जब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इन्हें सबसे लम्बी दाढ़ी वाली महिला का खिताब मिला। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इनकी 11 इंच लम्बी दाढ़ी की वजह से दर्ज करवाया गया था। 

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख