ramcharitmanas

शेयर बाजार 5 सप्ताह के निचले स्तर पर

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (18:47 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बैंकों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, आईटीसी और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार पांच सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए।
 
बीएसई का सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत यानी 123.93 अंक की गिरावट के साथ 25 मई के बाद के निचले स्तर 30,834.32 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.21 प्रतिशत यानी 20.15 अंक टूटकर 24 मई के बाद के निचले स्तर 9,491.25 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों में जहां गिरावट रही, वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.23 प्रतिशत की तेजी में 14,502.69 अंक पर और स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत चढ़कर 15,161.32 अंक पर पहुंच गया। 
 
बैंकिंग के अलावा ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों पर भी दबाव रहा जिससे सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ढाई प्रतिशत से ज्यादा और ओएनजीसी के एक फीसदी से अधिक लुढ़क गए। एशियन पेंट्स के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। टाटा स्टील में सबसे ज्यादा करीब दो प्रतिशत की और भारती एयरटेल में लगभग डेढ़ फीसदी की बढ़त रही।
 
सेंसेक्स 30.72 अंक की बढ़त में 30,988.87 अंक पर खुला। खुलने के कुछ ही मिनट के भीतर 31,000.48 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद लाल निशान में चला गया। इसके बाद यह लगभग पूरे दिन गिरावट में रहा। कारोबार के दौरान एक सयम 30,798.70 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतरने के बाद कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 123.93 अंक नीचे 30,834.32 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार दूसरे दिन टूटा है। सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियां हरे और शेष 14 लाल निशान में रहीं।
 
निफ्टी भी 8.80 अंक चढ़कर 9,520.20 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च्तम स्तर 9,522.50 अंक और निचला स्तर 9,474.35 अंक दर्ज किया गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 20.15 अंक फिसलकर 24 मई के बाद के निचले स्तर 9,491.25 अंक पर रहा। यह निफ्टी की लगातार छठी गिरावट है। बीएसई में कुल 2,689 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,330 के शेयरों में गिरावट और 1,277 में तेजी रही जबकि 142 के शेयरों के दा अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)
 
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख