ramcharitmanas

सोना महंगा, 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (18:41 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी तथा स्थानीय मांग में मजबूती के कारण बुधवार को सोना 90 रुपए चढ़कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,250 रुपए  प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 200 रुपए  की छलांग लगाकर 15 जून के बाद के उच्चतम स्तर 39,100 रुपए  प्रति किलोग्राम पर रही।
 
दोनों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से समर्थन मिला जहां सोना हाजिर 3.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,251.50 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.9 डॉलर की बढ़त में 1,252.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी तथा एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट और डॉलर की कमजोरी से सोने में तेजी आई है। अमेरिका में स्वास्थ्य सुधार विधेयक पर मतदान टाल देने से डॉलर और शेयर टूटे हैं। आमतौर पर जब शेयरों में निवेशकों का विश्वास डगमगाता है तो वे सुरक्षित धातु माने जाने वाले सोने में निवेश करते हैं।
 
इसके अलावा डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए पीली धातु का आयात सस्ता हो जाता है। इससे इसकी मांग बढ़ती और कीमतों में मजबूती आती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर चढ़कर 16.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख