dipawali
✕

रिलायंस के शेयरों में उछाल से सेंसेक्स चढ़ा

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (18:01 IST)
मुंबई। घरेलू स्तर पर बिकवाली के दबाव के बावजूद रिलायंस की दूरसंचार इकाई जियो के संबंध में की गई घोषणा से कंपनी के शेयरों के सवा 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने तथा ऊर्जा  और तेल एवं गैस समूहों में हुई लिवाली से सेंसेक्स लगातार 5वें दिन बढ़त में बंद हुआ।
 
ऊर्जा, तेल एवं गैस, दूरसंचार तथा बैंकिंग समूह के बढ़त में रहने से बीएसई का 30 शेयरों  वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत यानी 103.12 अंक की तेजी के साथ 28,864.71  अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.21 फीसदी यानी 19.05 अंक चढ़कर  8,926.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 में से 32 कंपनियां लाल निशान में तथा शेष 19  हरे निशान में रहीं।
 
ऊर्जा समूह में रही तेजी से सेंसेक्स 60.81 अंक की बढ़त के साथ 28,822.40 अंक पर खुला।  कई बड़ी कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में यह 28,789.30 अंक के दिवस के निचले स्तर  तक उतर गया। बाद में रिलायंस के शेयरों में आए रिकॉर्ड 10.97 प्रतिशत के उछाल से यह  28,963.52 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूता हुआ गत दिवस की तुलना में 103.12  चढ़कर 28,864.71 अंक पर बंद हुआ।
 
निफ्टी भी 23.75 अंक की बढ़त के साथ 8,931.60 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान  8,905.25 अंक के दिवस के निचले तथा 8,960.75 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह  गत दिवस की तुलना में 19.05 अंक चढ़कर 8,926.90 अंक पर बंद हुआ।
 
मझौली तथा छोटी कंपनियों में बिकवाली का काफी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.58  फीसदी यानी 78.40 अंक टूटकर 13,506.93 अंक पर तथा स्मॉलकैप 0.58 प्रतिशत यानी  78.88 अंक लुढ़ककर 13,573.03 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3,034 कंपनियों के शेयरों में  कारोबार हुआ। इनमें 1,094 के शेयर बढ़त में तथा 1,746 के गिरावट में बंद हुए जबकि 194  में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

अगला लेख