Hanuman Chalisa

लगातार तीसरे दिन बढ़त में शेयर बाजार

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (17:31 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी और टेक समूह की कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर सोमवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाने में सफल रहे। 
 
टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो जैसी आईटी कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.37 अंक बढ़कर 28,351.62 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11.50 अंक उठकर 8,800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 8,805.05 अंक पर रहा। हालांकि मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 50.46 अंक फिसलकर 13,417.95 अंक पर और स्मॉलकैप 77.66 अंक लुढ़कर 13,523.65 अंक पर रहा। 
 
बीएसई के अधिकांश समूहों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी 1.13 प्रतिशत, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद 1.03 प्रतिशत, औद्योगिक 0.61 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुएं 0.51 प्रतिशत, स्वास्थ्य 0.41 प्रतिशत, उपभोक्ता वस्तुएं 0.39 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.26 प्रतिशत, एनर्जी 0.18 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.16 प्रतिशत और ऑटो 0.15 प्रतिशत शामिल हैं। 
 
बढ़त में रहने वाले समूहों में आईटी 0.86 प्रतिशत, टेक 0.67 प्रतिशत, यूटिलिटीज 0.44 प्रतिशत, पावर 0.37 प्रतिशत, धातु 0.31 प्रतिशत, बैंकिंग 0.14 प्रतिशत और वित्त 0.11 प्रतिशत शामिल हैं। बीएसई का सेंसेक्स 116 अंक की बढ़त के साथ 28,450.42 अंक पर खुला और इसी दौरान लिवाली के बल पर 28,458.80 अंक तक चढ़ गया। हालांकि इसके बाद बिकवाली का दबाव बना और यह 28,197.38 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। 
 
कारोबार के आखिरी सत्र में फिर से लिवाली शुरू हुई और आईटी, टेक और बेसिक मेटल जैसे कुछ चुनिंदा समूहों में हुई लिवाली के बल पर सेंसेक्स गिरावट से उबरकर पिछले दिवस के 28,334.25 अंक की तुलना में मामूली 17.37 अंक अर्थात् 0.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर 28,351.62 अंक पर रहा। 
 
एनएसई का निफ्टी 26 अंक चढ़कर 8,819.80 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर 8,826.90 अंक के उच्चतम स्तर पर गया। इसी दौरान बिकवाली के दबाव में यह 8,734.20 अंक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। आखिर में यह पिछले दिवस के 8,793.55 अंक की तुलना में 0.13 प्रतिशत अर्थात् 11.50 अंक बढ़कर 8,805.05 अंक पर टिका।
 
बीएसई में कुल 3,051 कंपनियों के शेयरों में लेनदेन हुआ, जिनमें से 1,081 बढ़त में और 1,787 गिरावट में रहे, जबकि 183 उतार-चढ़ाव के बाद पिछले दिवस के भाव पर टिकने में सफल रहे। (वार्ता)
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख