Hanuman Chalisa
✕

अद्‍भुत मिसाल, बिना एक रुपए खर्च किए कर दी शादी

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (17:06 IST)
शादी का नाम सुनते ही तड़क-भड़क, खाना-पीना और पैसों के खर्च के दृश्य सामने आने लगते हैं, लेकिन गुजरात के सूरत में ऐसी शादी हुई, जिसने मिसाल पेश की है। इस शादी में एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया। शादी के जो मेहमान आए थे वो खाना अपने घर से टिफिन में बनाकर लेकर आए थे। किसी भी तरह का कोई दहेज न लड़की वालों ने दिया और न ही लड़के वालों ने लिया। 
लड़की महज एक जोड़े कपड़े में शादी के लिए मंदिर पहुंची थी। ये परिवार कबीरपंथी सतनाम संस्था में यकीन करता है। शादी इतनी सादगी से हुई कि मंदिर में कुछ मंत्र बुलवाए गए और शादी हो गई। शादी का सबसे आकर्षित करने वाला हिस्सा शादी का खाना था। 
 
यहां जो लोग भी शादी में शरीक होने आए वे अपने-अपने घर से टिफिन लेकर आए थे, जिसमें से लोगों ने एकसाथ मिलकर अपने-अपने टिफिन से खाना खाया। खास बात यह भी रही कि शादी में आए मेहमान कोई गिफ्ट भी लेकर नहीं आए थे। हर कोई केवल दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे रहा था।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख