dharma sangrah
✕

बीएफआई के सहयोग से पेशेवर बनने की योजना बना रहा हूं : मुक्केबाज विकास कृष्ण

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (17:04 IST)
नई दिल्ली। एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदकधारी और 2 बार के ओलंपियन मुक्केबाज विकास  कृष्ण ने खुलासा किया कि वे इस साल के अंत तक पेशेवर बनने की योजना बना रहे हैं और  चाहते हैं कि राष्ट्रीय महासंघ उन्हें एमेच्योर मुक्केबाजी के लिए भी मंजूरी दे।
विकास पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से न्यू जर्सी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। विश्व चैंपियनशिप  के पूर्व कांस्य पदकधारी मुक्केबाज ने कहा कि उनकी निगाहें पेशेवर बनने पर लगी हैं।
 
विकास ने कहा कि मैं इस साल के अंत में और अगले साल के शुरू होने तक पेशेवर बनने की  योजना बना रहा हूं। मैं भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) का सहयोग चाहता हूं। अगर  बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह इस कदम से सहमत हैं तो मैं इसे गंभीरता से विचार करूंगा। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने पहले ही एमेच्योर और पेशेवर के बीच विभाजन समाप्त कर  दिया है।
 
उन्होंने कहा कि मैं देश के लिए एमेच्योर स्पर्धाओं में भाग लेना चाहता हूं और इसलिए मैं  राष्ट्रीय महासंघ के पेशेवर बनने को मंजूरी देने का इंतजार करूंगा। नया महासंघ मुक्केबाजी के  लिए अच्छा काम कर रहा है और यह मेरे लिए मनोबल बढ़ाने वाला होगा, अगर महासंघ मेरे  फैसले में मेरे साथ होता है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख