sundarkand
✕

सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 38000 के पार

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (10:59 IST)
नई दिल्ली। शुरुआती कारोबार में गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 38000 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 11495 की नई ऊंचाई पर पहुंचा। सेंसेक्‍स 37994.51 पर खुला और उसके बाद उसने 38000 की नई ऊंचाई को छुआ।


सेंसेक्‍स अभी तक के अपने सबसे उच्‍च स्‍तर 38050.12 पर पहुंचा, वहीं निफ्टी में भी तेजी देखी गई। निफ्टी 11493.25 पर खुला और उसने 11495.20 की नई ऊंचाई को छुआ। पहली तिमाही में कंपनियों के बेहतर परिणाम तथा अमेरिकी शेयर बाजार के अब तक के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के साथ वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख की धारणा को बल मिला।

रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,217.25 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई और एक समय यह 37931.24 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। अंत में 221.76 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 37887.56 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले छह अगस्त को सेंसेक्स रिकॉर्ड 37691.89 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 60.55 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11450 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख