dharma sangrah

Share Market : Sensex 423 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (17:57 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर प्रमुख कंपनियों में बिकवाली होने से बाजार में 3 दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा। बीएसई सेंसेक्स 423 अंक के नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी में 108 अंक की गिरावट रही। विदेशी कोषों की निकासी का सिलसिला जारी रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। इन्फोसिस में करीब छह प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। देश की दूसरी बड़ी आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस लिमिटेड के नतीजे निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
 
विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी का सिलसिला जारी रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। काफी हद तक सुस्त सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 423.49 अंक यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 76,619.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 779.53 अंक तक गिरकर 76,263.29 पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 108.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 23,203.20 पर आ गया।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 319 अंक चढ़ा, Nifty भी रहा बढ़त में
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस में करीब छह प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। देश की दूसरी बड़ी आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस लिमिटेड के नतीजे निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। हालांकि कंपनी ने मांग बढ़ने से तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 11.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
 
इसी तरह एक्सिस बैंक के शेयर भी तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद चार प्रतिशत तक गिर गए। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट का रुख रहा।
ALSO READ: Share Bazaar में नहीं थम रही गिरावट, Sensex 528 अंक लुढ़का, Nifty भी रहा नुकसान में
इसके उलट, पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुद्ध लाभ में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद उसके शेयर में 2.50 प्रतिशत की तेजी रही। सबसे अधिक तेजी जोमैटो के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा नेस्ले, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,341.95 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।
ALSO READ: Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex ने लगाया 1258 अंक का गोता, Nifty भी लुढ़का
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 81.43 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 318.74 अंक चढ़कर 77,042.82 और एनएसई निफ्टी 98.60 अंक बढ़कर 23,311.80 पर पहुंच गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख