ramcharitmanas

सेंसेक्स ने लगाया 505 अंक का गोता, निफ्टी में भी रही गिरावट

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (19:53 IST)
Share Market Update : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 505 अंक टूटकर रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गया। वहीं निफ्टी भी 8 दिन की लगातार तेजी के बाद 165.50 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19331.80 अंक पर बंद हुआ।
 
वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच वित्तीय, सूचना प्रौद्योगिकी और तेल कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली होने से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 505.19 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,280.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 25 नुकसान में जबकि पांच लाभ में रहे। कारोबार के दौरान यह 65,175.74 से 65,898.98 अंक के दायरे में रहा।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी आठ दिन की लगातार तेजी के बाद 165.50 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,331.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 नुकसान में जबकि छह लाभ में रहे।
 
सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से पावरग्रिड सबसे ज्यादा 2.76 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईटीसी, इन्फोसिस, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा भी नुकसान में रहे। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स में सर्वाधिक 2.94 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और टीसीएस भी लाभ में रहे।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मुनाफावसूली के कारण घरेलू शेयर बाजार नीचे आए। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख का असर यहां के शेयर बाजारों पर पड़ा। वैश्विक बाजार में गिरावट का कारण अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ना है। आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में निजी क्षेत्र में नौकरियां बढ़ने से माना जा रहा है कि उच्च ब्याज दर के हालात कुछ समय तक बने रहेंगे।
 
बीएसई मिडकैप (मझोली कंपनियों के शेयरों का सूचकांक) 0.76 प्रतिशत और स्मॉलकैप (छोटी कंपनियों का सूचकांक) 0.28 प्रतिशत नीचे आए। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू बाजार में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा...।
 
वैश्विक बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को आई गिरावट का असर अन्य बाजारों पर पड़ा। अमेरिका में श्रम बाजार के उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत होने की रिपोर्ट का असर पड़ा है। निवेशकों को आशंका है कि श्रम बाजार में अच्छी स्थिति होने से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए लंबे समय तक ब्याज दर को ऊंचा बनाए रख सकता है।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत मजबूत होकर 76.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को 790.04 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख