Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 85 अंक चढ़ा, लगातार तीसरे दिन तेजी

बुधवार, 14 जून 2023 (19:37 IST)
Share Market Update : थोक मुद्रास्फीति के उत्साहजनक आंकड़ों के बीच धातु, जिंस एवं ऊर्जा शेयरों में खरीदारी से बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर आने वाले फैसले को ध्यान में रखते हुए निवेशकों ने थोड़ी सतर्कता बरती जिससे बाजार एक सीमित दायरे में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 63,228.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 63,274.03 के ऊपरी स्तर तक गया और 63,013.51 के निचले स्तर तक भी आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.75 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 18,755.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील में सर्वाधिक 2.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, नेस्ले, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त पर रहे।

दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप 0.42 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मिडकैप में 0.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, वृहद-आर्थिक आंकड़ों में सुधार के बीच विदेशी निवेशकों का समर्थन बढ़ने से बाजारों की व्यापक संरचना सकारात्मक बनी हुई है। निवेशक नीतिगत दर पर फेडरल रिजर्व की बैठक से संकेत लेंगे और उसकी टिप्पणियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा गुरुवार को ईसीबी और बैंक ऑफ जापान भी मौद्रिक नीति पर फैसला सुनाने वाले हैं।

खाद्य, ईंधन और विनिर्मित उत्पादों के दाम गिरने से मई में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर घटकर कई साल के निचले स्तर (-) 3.48 प्रतिशत पर आ गई है। इससे आने वाले महीनों में नीतिगत दर में वृद्धि पर लगाम जारी रहने की संभावना बढ़ी है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में तकनीकी शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, निफ्टी में हालिया सुधार के बीच बैंकिंग सूचकांक का प्रदर्शन लचर बना हुआ है। रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनी में खरीदारी ने भी धारणा को सकारात्मक बनाए रखा है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की तेजी पर रहा। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, शुरुआती दौर में मुनाफावसूली का जोर रहा लेकिन थोक मुद्रास्फीति के उत्साहजनक आंकड़ों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से घरेलू सूचकांकों में उछाल आया। हालांकि आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली ने बढ़त को सीमित कर दिया। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.08 प्रतिशत चढ़कर 75.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,677.60 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की खरीदारी की। एक दिन पहले मंगलवार को सेंसेक्स 418.45 अंक उछलकर 63,143.16 अंक पर बंद हुआ था जो पिछले छह माह का उच्चस्तर था। निफ्टी भी 114.65 अंक बढ़कर 18,716.15 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख