biodatamaker

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 677 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी में भी रही गिरावट

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (11:43 IST)
मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी और इंफोसिस जैसे बड़े शेयर के नुकसान में जाने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए और इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते 9 दिन से जारी तेजी भी थम गई।

इस दौरान, शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.86 अंक की गिरावट के साथ 59,753.14 अंक पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंक टूटकर 17628 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा करीब 12 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, विप्रो, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक भी नुकसान में रहे।दूसरी ओर, पॉवर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला, सियोल और जापान के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजार लाभ में रहे। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद थे।

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 86.37 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 221.85 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख