Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा मजबूत

सोमवार, 27 मार्च 2023 (12:12 IST)
मुंबई। अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान सेंसेक्स 137.55 अंक बढ़कर 57,664.65 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 46.05 अंक चढ़कर 16,991.10 अंक पर था।

इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 137.55 अंक बढ़कर 57,664.65 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 46.05 अंक चढ़कर 16,991.10 अंक पर था। सेंसेक्स में पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक लाभ में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में थे। एशियाई बाजारों में सियोल, हांगकांग और शंघाई के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान के बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को अच्छे लाभ के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.18 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,527.10 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 131.85 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,000 अंक स्तर के नीचे आ गया और यह 16,945.05 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,720.44 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख