dharma sangrah

India Corona Update : फिर डरा रहा कोरोना, एक्टिव मरीज 10 हजार के पार, 24 घंटे में 6 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2023 (12:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से 6 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.19 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10300 हो गई है।

बीते 24 घंटे में संक्रमण से 6 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है, जबकि केरल में संक्रमण से 2 लोगों की मौत की सूचना है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गई हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी है।

अब तक 4,41,64,815 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख