Govardhan puja
✕

सेंसेक्स 355 अंक उछला, बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी

Updated: शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (18:27 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच धातु, बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 355 अंक और चढ़ गया।

इसके अलावा मजबूत होते रुपए और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.06 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,989.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 58,178.94 अंक तक गया और नीचे में 57,503.90 अंक तक आया।

इसी तरह पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17100.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक 3.58 प्रतिशत मजबूत हुआ।

अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे। इस रुख के उलट आईटीसी, मारुति, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।

बीएसई मिडकैप 0.29 प्रतिशत, जबकि स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत चढ़ गया। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। दिन में कारोबार के दौरान यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख