sundarkand

सेंसेक्स 762 अंक उछला, 62273 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर

Updated: गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (18:37 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762.10 अंक यानी 1.24 प्रतिशत उछलकर 62,272.68 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 216.85 अंक की बढ़त के साथ 18,484.10 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे में ब्याज दरों में वृद्धि के नरम रुख से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला जिससे वैश्विक और स्थानीय बाजार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762.10 अंक यानी 1.24 प्रतिशत उछलकर 62,272.68 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 62,412.33 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 216.85 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,484.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार में दौरान यह अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 18,529.70 तक गया था।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 2 चीजों से सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका बाजार में तेजी, बॉन्ड पर प्रतिफल घटने और डॉलर की विनियम दर में गिरावट से बाजार की धारणा को बल मिला।

उन्होंने कहा, दूसरा, भारत में वृहत आर्थिक ऋण वृद्धि और पूंजीगत व्यय में लगातार वृद्धि के मजबूत आर्थिक संकेतों से भी बाजार को मजबूती मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को समर्थन मिला। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, विप्रो, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ में रहे।

दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर गिरावट में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में नुकसान रहा।

यूरोप के बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी थी। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में बुधवार को तेजी दर्ज की गई।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट लेकर 85.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 789.86 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा) Edited by : Chetan Gour

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख