Daily Horoscope

शेयर बाजार में 2 दिन बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स 114 अंक चढ़ा, बढ़त में रहा निफ्टी

Updated: शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (18:56 IST)
मुंबई। विदेशी निवेशकों के अनुकूल रुख और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों में 2 दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को फिर तेजी लौटी और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। इस बीच सेंसेक्स 113.95 अंक और निफ्टी 64.45 अंक की बढ़त पर रहे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 113.95 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,950.36 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.45 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,117.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और विप्रो लाभ की स्थिति में रहे। दूसरी तरफ डॉ. रेड्डीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की में गिरावट रही। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में सकारात्मक रुख में कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को गिरावट रही थी।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों में लिवाली की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 677.62 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की खरीदारी की।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख