dharma sangrah

सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 81 अंक मजबूत

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (17:18 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले संकेतों के बीच धातु एवं रियल्टी शेयरों के अच्छे प्रदर्शन से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,756.84 अंक पर बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 80.60 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,756.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 415.98 अंक यानी 0.69 प्रतिशत तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 80.60 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और 17,736.95 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों में बुधवार को ‘दिवाली बलिप्रतिपदा’ के अवसर पर कारोबार बंद रहा था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टाइटन, एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्डीज लैब और एनटीपीसी ने प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज की।

वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की और चीन के शंघाई कम्पोजिट गिरावट पर रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में मिलीजुली स्थिति में कारोबार कर रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट 0.13 प्रतिशत बढ़त के साथ 95.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 247.01 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख